ऊना/सुशील पंडित : ऊना संतोषगढ़ मार्ग पर स्थित चड़तगढ़ गांव में रविवार सुबह दो परिवारों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चड़तगढ़ के वार्ड नंबर 2 निवासी हरीपाल अपने घर का निर्माण कर रहे थे। हरीपाल के पुत्र विकास ने बताया कि हमने जब से गांव में घर बनाना शुरू किया है तब से कुछ लोग नाराज थे। वे नहीं चाहते थे कि हम घर बनाएं। इसलिए वे कोर्ट से स्टे ले आए। हालांकि जिस जगह की स्टे उन्हें ऊना कोर्ट से मिली हम उस जगह घर नहीं बना रहे थे।
ऐसे में जब वे स्टे के कागजात लेकर आए तो हमने कहा कि जिस जगह हम घर बना रहे हैं उसके ऊपर कोई स्टे नहीं है। जिस जगह का स्टे आप लाए हैं वहां हम घर नहीं बना रहे। जब मैं घर से निर्माण स्थल की ओर जा रहा था तो रिषभ पुत्र राम कुमार व राज पाल पुत्र जोगिन्द्र पाल ने मेरा रास्ता रोककर मुझपर डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मेरी चीख पुकार सुनकर मेरे पिताजी मुझे बचाने के लिए आ गए। उन्होंने मेरे पिता के सिर पर भी कई वार किए। उनके सिर और हाथ पर कई टांके लगे हैं।
वहीं पुलिस ने विशाल ऐरी पुत्र राम कुमार निवासी चढतगढ़ की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया की सुबह के समय जब यह सैर कर रहा था तो हरिपाल के पुत्र विकास व नीतीश व अन्य ने इसका रास्ता रोकर इसके साथ मारपीट की है जिससे इसे काफी चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।