करनालः हरियाणा की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल सामूहिक इस्तीफे दे सकता है। बताया जा रहा है कि इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन अब नहीं रहेगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी।