Home Himachal>Baddi पंजाबः भीषण सड़क हादसे में दपंति की मौ+त

पंजाबः भीषण सड़क हादसे में दपंति की मौ+त

0

अमृतसरः देहात के घरिंडा थाने के अंतर्गत गांव बसरके गिलां के पास आज तड़के हुए एक भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात वाहन से साथ बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पति-पत्नी की पहचान सुखबीर सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव गुरु की वडाली और पत्नी अमनदीप कौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में एसएचओ अर्जन कुमार घरिंडा और पुलिस चौकी खासा के प्रभारी जसविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि थाना घरिंडा के अंतर्गत छेहरटा से बाबा बुड्ढा साहिब रोड पर गांव बासरके गिलां के नजदीक गांव कोटलीवाले मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दपंति को टक्कर को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here