Home Punjab>Fazilka पंजाबः हवेली में किलकारियां गूंजने को लेकर मूसेवाला के पिता का आया बयान

पंजाबः हवेली में किलकारियां गूंजने को लेकर मूसेवाला के पिता का आया बयान

0

मानसाः पंजाबी दिवगंत गायक मूसेवाला के घर जल्द खुशियां गूंजने वाली है। हालांकि सोशल मीडिया पर जुड़वां बच्चे को लेकर खबरें वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। मूसेवाला के पिता ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करके सिद्धू के चाहने वालों का आभार व्यक्त किया है। बलकौर सिंह ने लिखा सिद्धू के चहाने वालों के हम धन्यवादी है, जो हमारे परिवार के प्रति फिकरमंद है।

लेकिन हम अनुरोध करते हैं कि कई अफवाहें हमारे परिवार को लेकर चलाई जा रही है, उन पर यकीन नहीं किया जाएं। जो भी खबर होगी, परिवार की तरफ से आपके साथ सांझी की जाएंगी। बता दें कि कई दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं कि दिवंगत सिद्धू मूसेवाला की हवेली में किलकारियां गूंजने वाली हैं। सूत्रों अनुसार सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी को लेकर आज मूसेवाला के पिता ने पोस्ट शेयर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here