Himachalब्रह्मलीन 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्रह्मलीन 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
डेरा बाबा रूद्रानंद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित 
श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री
ऊना/सुशील पंडित : उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रूद्रानंद में शुक्रवार को ब्रह्मलीन परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज की प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डेरा पहुंचकर महान संत को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके आध्यात्मिक योगदान को नमन किया। स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज का जीवन सनातन धर्म, मानव सेवा और समाज के आध्यात्मिक उत्थान को समर्पित था। उनका आशीर्वाद और शिक्षाएं हमें सदा प्रेरित करती रहेंगी। वे भले ही भौतिक रूप से हमारे बीच न हों, किंतु उनका आध्यात्मिक प्रकाश सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में सरकार, प्रशासन एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विशिष्ट हस्तियों ने भाग लिया। इस दौरान विधायक सतपाल सत्ती, राकेश कालिया, विवेक शर्मा, सुदर्शन बबलू, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा,पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, डीसी जतिन लाल, एसपी राकेश सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने स्वामी जी की पुण्य स्मृति को नमन किया। इस दौरान संत समाज, डेरे के अनुयायियों,  श्रद्धालुओं एवं आम जन ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भजन-कीर्तन और प्रार्थनाओं के माध्यम से महाराज को श्रद्धांजलि दी ।गौरतलब है कि स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज का 2 मार्च को इस नश्वर संसार को छोड़कर प्रभु चरणों में विलीन हो गए थे, जिस पर हिमाचल सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि संपन्न करवाई थी और 3 मार्च को ऊना जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया था। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों श्रद्धालु एवं अनुयायी शामिल हुए थे। आज आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के परम शिष्य स्वामी हेमानंद जी महाराज ने विधिपूर्वक डेरे की गद्दी संभाली और डेरे की परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...