Home Mohali पंजाब : सिद्धू मूसेवाला के करीबी म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस पर फायरिंग करने वाले आरोपी काबू

पंजाब : सिद्धू मूसेवाला के करीबी म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस पर फायरिंग करने वाले आरोपी काबू

0

मोहाली: पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के करीबी म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस पर फायरिंग करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी विदेश में बैठे A-कैटेगरी गैंगस्टर गौरव उर्फ लक्की पटियाल और मंदीप धालीवाल के करीबी हैं। इन्होंने अपने आकाओं के कहने पर ही बंटी को निशाना बनाने के लिए रेस्टोरेंट पर फायरिंग की थी। मोहाली पुलिस के स्पेशल सेल ने दोनों आरोपियों से दो पिस्टल भी बरामद किए हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। आज पकड़े गए आरोपियों के एक अन्य साथी को पुलिस ने बीते सप्ताह पकड़ा था। पंजाब AGTF ने मोहाली के बलौंगी गांव से दविंदर बंबीहा गैंग के सहयोगी अमृतपाल सिंह उर्फ नन्नू को गिरफ्तार किया था। इस फायरिंग केस में वह भी संलिप्त था। उसकी निशानदेही पर पुलिस इन दोनों आरोपियों को हथियारों के साथ पकड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here