Home Punjab>Fazilka पंजाबः सोशल मीडिया पर बोले मूसेवाला के पिता, ’15 मार्च को आएगा…’

पंजाबः सोशल मीडिया पर बोले मूसेवाला के पिता, ’15 मार्च को आएगा…’

0

मानसाः देश भर में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के बीच पंजाबी दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सोशल मीडिया पर बताया कि 15 मार्च को मूसेवाला का किसानों को लेकर नया गीत रिलीज होने जा रहा है। 

पिता बलकौर सिंह ने सिद्धू Youtube  चैनल 5911 रिकार्ड्स से रिलीज होने वाले गाने को लेकर कहा है कि “किसान वार” नाम का यह गाना 15 मार्च को रिलीज किया जाएगा, जिसका पोस्टर भी उन्होंने शेयर किया गया है। गाने के पोस्टर में मूसेवाला के नाम दीप सिद्धू, संदीप नंगल अंबिया और खनौरी बॉर्डर पर शहीद हुए नौजवान किसान शुभकरण भी नजर आ रहे है। गाने के टाइटल से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रिलीज होने वाला गाना किसानों पर आधारित होगा। 

बता दें कि इससे पहले बलकौर सिंह ने फेसबुक पोस्ट शेयर करके सिद्धू के चाहने वालों का आभार व्यक्त किया है। बलकौर सिंह ने लिखा सिद्धू के चहाने वालों के हम धन्यवादी है, जो हमारे परिवार के प्रति फिकरमंद है। लेकिन हम अनुरोध करते हैं कि कई अफवाहें हमारे परिवार को लेकर चलाई जा रही है, उन पर यकीन नहीं किया जाएं। जो भी खबर होगी, परिवार की तरफ से आपके साथ सांझी की जाएंगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here