Home Chandigarh Elante Mall में 11 लाख की लूट, लड़की सहित 3 गिरफ्तार, देखें CCTV

Elante Mall में 11 लाख की लूट, लड़की सहित 3 गिरफ्तार, देखें CCTV

0

चंडीगढ़ः मशहूर Elante Mall को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां 11 लाख से ज्यादा की लूटपाट केस में किंगपिन महिला सहित 3 लुटेरों को इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसलीन निवासी सेक्टर-36, राहुल निवासी कजहेड़ी और रुपिन्द्र सिंह निवासी फेज-3बी-1 मोहाली के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने 5 लाख 33 हजार 200 रुपयों के साथ-साथ एक पर्स बरामद किया है।

जिसमें नगदी, आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज 2 फोटो बरामद की हैं। आरोपियों ने वारदात को सोमवार दोपहर उस समय अंजाम दिया। जब कंपनी के कैश कस्टोडियन कलेक्शन में काम करने वाला कर्मचारी एलांते मॉल की लिफ्ट से पैसे एकत्र कर वापस जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में राहुल प्राइवेट ड्राइवर का काम करता है, जबकि रुपिन्द्र सिंह मोहाली स्थित जुझार ट्रांसपोर्ट में ठेकेदार है और उसकी गर्लफ्रेंड कोई काम नहीं करती। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here