Home Haryana बड़ी खबरः CM पद के बाद भाजपा के दिग्गज नेता ने विधानसभा की सदस्यता से भी दिया इस्तीफा

बड़ी खबरः CM पद के बाद भाजपा के दिग्गज नेता ने विधानसभा की सदस्यता से भी दिया इस्तीफा

0

कुरुक्षेत्रः हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। एक दिन पहले यानी 12 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने से पहले तक खट्टर करनाल विधानसभा सीट से विधायक थे। रिजाइन देने के बाद उन्होंने कहा कि ‘मेरी जो भी नई जिम्मेदारी तय की जाएगी, उसे सुचारू रूप से पूरी करूंगा।’ खट्टर के इस्तीफे के बाद खाली हुई करनाल सीट से नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ेंगे. फिलहाल वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।

दरअसल, 12 मार्च को मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर विश्वासमत पेश करने का प्रस्ताव दिया था। सैनी ने आज विधानसभा में विश्वास मत पेश किया, जो ध्वनिमत से पास हो गया। साथ ही हरियाणा की नई सैनी सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई। आज विश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्ष ने वोटिंग कराने की मांग की, हालांकि ऐसा रिवाज ना होने के चलते स्पीकर ने ध्वनिमत के जरिए वोटिंग कराई, जिसमें प्रस्ताव पास हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here