Home Punjab>Moga पंजाब : कार सवार लुटेरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को बनाया निशाना, देखें वीडियो

पंजाब : कार सवार लुटेरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को बनाया निशाना, देखें वीडियो

0

मोगा : चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही। चोरों के मन से पुलिस और सीसीटीवी का खौफ खत्म हो चुका है। हर रोज चोरों की ओर से किसी न किसी दुकान या मकान को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मोगा के संतोख सिंह मार्किट से सामने आया है।

जहां अज्ञात पांच चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का शटर और अंदर लगे कांच के गेट को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वही चोरी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वही जानकारी देते हुए दुकानदार ने कहा के मुझे सुबह 4.30 बजे के करीब काल आई कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है।

जब मैं जब दुकान पर गया तो देखा दुकान का शटर और कांच का गेट टूटा हुआ था। एल.ईडी, मोबाइल फोन के इलावा गल्ले से रखी नगदी भी गायब थी। जब सीसीटीवी देखी तो पता चला की लेंसर कार पर 5 चोर आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि हमारा 70 से 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here