Home Himachal मौके पर लोगों ने भरा 28 हजार का चालान

मौके पर लोगों ने भरा 28 हजार का चालान

0
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने मंगलवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों से मौके पर ही 27900 रूपए जुर्माना वसूल कर लिया। यूं तो रोजाना की चालान कार्रवाई में 122 लोगों के चालान कटे थे। मगर कुछ ने ही मौके पर चालान का भुगतान कर दिया और बाकी ने बाद में भुगतने की बात कहकर अपनी जान छुड़ाई। जिले में कोई दिन खाली नहीं जाता जिस दिन पुलिस 100 से अधिक चालान नहीं करती। मंगलवार को दूसरी कार्रवाई में अवैध खनन में लिप्त दो वाहनों से भी पुलिस ने 10000 रूपए चालान वसूल किया है। तीसरे मामले में पुलिस को खुले में धुम्रपान करने वाले 5 लोगों से 500 रूपए जुर्माना मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here