Home Breaking News शास्त्री नगर इलाके 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 बच्चों सहित 4 की मौ’त

शास्त्री नगर इलाके 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 बच्चों सहित 4 की मौ’त

0

नई दिल्ली : शास्त्री नगर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। आग लगने से पार्किंग में खड़े चार वाहन जल गए। पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। शास्त्री नगर इलाके के गली नंबर-13 के मकान नंबर 65 में आग लगी थी।

यह एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग है जिसमें 4 मंजिलें है। इसके साथ ही ग्राउंड फ्लोर और पार्किंग भी है। आग पार्किंग से शुरू होकर पूरी बिल्डिंग में फैल गई। जिससे बिल्डिंग में धुआं भर गया। गली काफी संकरी होने की वजह से दमकल विभाग को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतें हुई । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें सुबह 5 बजकर करीब 20 मिनट पर गीता कॉलोनी के पास शास्त्री नगर में भीषण आग लगने की सूचना मिली।

हमने तुरंत दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया। पुलिस की एक टीम, दमकल की चार गाड़ियां, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें 4 मंजिल हैं और भूतल पर कार पार्किंग है। उन्होंने बताया कि आग पार्किंग स्थल से शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here