Home Himachal>Baddi पंजाबः दर्जन से ज्यादा हमलावारों ने तेजधार हथियारों के साथ घर पर किया हमला, देखें वीडियो

पंजाबः दर्जन से ज्यादा हमलावारों ने तेजधार हथियारों के साथ घर पर किया हमला, देखें वीडियो

0

अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ मुहिम चलाई गई है और इस पर सख्ती के कार्रवाई की जा रही है। लेकिन दूसरी ओर नशेड़ियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। नशेड़ियों की शिकायत करने पर वह सरेआम तेजधार हथियारों से हमला कर देते है। ताजा मामला कटरा दोलो से सामने आया है। जहां 15 से 20 युवकों ने तलवारों और दातर से एक घर पर हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि काफी समय से युवक घर में अकेला रहता था और यहां हमेशा ही कुछ युवक नशे का सेवन करते रहते थे।

बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि एक छोटी सी बच्ची बाजार में कुछ सामान खरीदने जा रही थी कि तभी कुछ युवकों ने उसके घर पर हमला कर दिया। जिससे बच्ची डर के मारे किसी के घर के सामने रुक गई। इसी मौके पर एक लड़के ने इस नन्हीं को बचाया लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इस दौरान लड़की के परिवार ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here