Home Punjab>Muktsar पंजाब : चोरी के शक के चलते युवक को दी अमानवीय सजा, देखें वीडियो

पंजाब : चोरी के शक के चलते युवक को दी अमानवीय सजा, देखें वीडियो

0

मुक्तसर साहिब : हलका गिद्दड़बाहा में चोरी ट्रक की बैटरी चोरी के शक में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। युवक को फार्म हाउस पर ले जाकर न केवल बधक बनाकर पिटाई गई, बल्कि युवक को अमानवीय यातनाएं दी। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना गिद्दड़बाहा क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी युवक की शिकायत पर थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने आरोपी ट्रक मालिक व ड्राईवर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया मजदूरी करता है और देर शाम वह रीगो गोदाम में मौजूद था, कि वहां पर आशू सेठ व कुलदीप सिंह ने गोदाम में पहुंचे और धोखे से उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आशू और कुलदीप ने युवक पर बैटरियां चोरी करने का आरोप लगाया और धमकी दी कि यदि बैटरियां वापस नहीं की गई तो अच्छा नहीं होगा। युवक ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे फार्म में ले गए और रस्सी टांगे व बाजू बांध दिए तथा उसके पकड़े उतारकर उसे अमानवीय यातनाएं दी।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक मालिक आशू उर्फ इशांत बांसल पुत्र सतपाल बांसल निवासी गिद्दड़बाहा के अलावा कुलदीप सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 365,506, 355, 323 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here