Home Breaking News मंदिर से 9 मुकुट, 2 ठाकुर जी की मूर्तियां सहित सोने के गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

मंदिर से 9 मुकुट, 2 ठाकुर जी की मूर्तियां सहित सोने के गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

0

नोएडाः थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 में बने श्रीधाम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना को लेकर मंदिर के पुजारी की तरफ से दो अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 45 सदरपुर में प्रकाश कुमार चौबे परिवार के साथ रहते हैं। प्रकाश सेक्टर 47 में बने श्रीधाम मंदिर में पुजारी हैं।

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह मंगलवार रात 9:45 पर मंदिर बंद कर घर चले गए थे बुधवार सुबह जब मंदिर पहुंचे उन्होंने देखा कि मंदिर से चांदी के 9 मुकुट, 2 ठाकुर की मूर्तियां और 4 सोने के नथ गायब हैं। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय निवासी और पुलिस को इसकी सूचना दी। मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। अब उनकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में दोनों चोर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिख रहे हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here