Home Breaking News बेकाबू कार ने 15 लोगों को रौंदा, एक की मौ’त, 6 गंभीर घायल, देखें वीडियो

बेकाबू कार ने 15 लोगों को रौंदा, एक की मौ’त, 6 गंभीर घायल, देखें वीडियो

0

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। बुधवार रात लापरवाही से चलाई जा रही एक कार ने 15 लोगों को कुचल दिया जिसमें महिला की मौत हो गई है। इनमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जहां हादसे के समय बाजार में काफी भीड़ दिखाई दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार बाजार में घुस जाती है। इस दौरान दुकान में मौजूद लोग, रेहड़ी और खरीदार कर रहे लोगों को रौंदती दिख रही है।

हादसे के बाद लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं कार ड्राइवर को पकड़ कर बुरी तरह से पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here