Home Punjab>Amritsar जालंधरः अकाली दल में वापसी से पहले बीबी जागीर कौर का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः अकाली दल में वापसी से पहले बीबी जागीर कौर का आया बयान, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS:  लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। वहीं आज अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल जालंधर दौरे पर आ रहे है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि आज बीबी जागीर कौर की दोबारा घर में वापसी हो सकती है। वहीं इस मामले से पहले बीबी जागीर कौर का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान सुखबीर बादल के जालंधर दौरे को लेकर बीबी जागीर कौर ने कहा कि खालसा पंथ के कार्य को लेकर वह आ रहे है। पंथ के कार्य को लेकर सभी का बीबी जागीर कौर ने स्वागत किया। इस दौरान बीबी जागीर कौर ने कहा कि आज अकाली दल को बहुत बड़ा बल मिल रहा है।


उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी में कुछ नाराजगी हुई थी। ऐसे में सब ठीक होकर आज पार्टी और मजबूत हो रही है। वहीं अकाली दल में वापसी को लेकर जब बीबी जागीर कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह ढिंडसा की घर वापसी हुई है, ऐसे में आज वह भी पार्टी में वापसी कर रहे है तो उन्होंने कहा कि वह अकाली दल में पहले से ही है। उन्होंने कहाकि वापसी नहीं है मेरी जो सस्पेंशन की गई थी उसे बहाल करके उसमें और मजबूत होकर पार्टी के लिए काम करने के लिए कहा गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here