Home Punjab>Tarn Taran पंजाब : पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन द्वारा बरामद की 15 करोड़ की हेरोइन, देखें वीडियो

पंजाब : पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन द्वारा बरामद की 15 करोड़ की हेरोइन, देखें वीडियो

0

तरनतारन : पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन द्वारा 3 किलो हेरोइन को बरामद की है। सब डिवीजन भिक्खीविंड के डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि गत रात पाकिस्तान द्वारा सरहदी इलाका खेमकरण अधीन आते बीओपी टी-बंद के जरिए ड्रोन दाखिल होने की सूचना हासिल हुई थी।

इस बीच बीएसएफ और थाना खेमकरण की पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। गांव महेंदीपुर  में सुरजीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह के घर में ड्रोन के जरिए फैंकी गई हेरोइन के भारी पैकेट को भैंस के शैड से बरामद किया गया है, जिसका वजन 2 किलो 998 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ड्रोन की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here