Home Punjab>Raikot पंजाब : अवैध कब्जों पर चला निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

पंजाब : अवैध कब्जों पर चला निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

0

बठिंडा : घरों के बाहर नाजायज कब्जो को लेकर आज नगर निगम बठिंडा सख्त नजर आई और सुबह से प्रशासन का पीला पंजा चल रहा है। मोडल टाउन फेस तीन में आज प्रशासन ने नाजायज कब्जों को हटाया। दरअसल बठिंडा से नाजायज कब्जों को लेकर कुछ लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका डाली थी। जिसमें कल हाई कोर्ट ने DC ओर SSP को पुलिस को सुरक्षा देने के आदेश दिये थे और तुरंत कब्जे हटाने के आदेश दिए थे।

दूसरी ओर जिन लोगों के घरों के बाहर से कब्जे हटाये है वो इस करवाई को गलत कह रहे है। उनका कहना है हमें कोई नोटिस नही मिला, अचानक कार्रवाही का विरोध करते है। आपको बता दें कि बठिंडा के फेज 1 से 5 तक अवैध कब्जे हैं। अवैध कब्जों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिस पर आज कोर्ट ने सुनवाई की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here