Home Punjab>Ludhiana पंजाब : नशे की ओवरडोज से युवक की हुई मौ’त

पंजाब : नशे की ओवरडोज से युवक की हुई मौ’त

0

लुधियाना :  पंजाब नशे का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन नशे के मामले सामने आते रहते है। कई बार नशे की ओवरडोज से मौत के मामले भी सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। बीते रात एक युवक का शव ईस्सा नगरी जिम वाली गली में मिला। कहा जा रहा है कि युवक की ड्रग ओवरडोज से मौत हुई है। मृतक की पहचान दीपक धालीवाल निवासी खुड्ड मोहल्ला के तौर पर हुई है।  परिजनों को शक है कि उनके बेटे को नशा देकर मारा गया है। कहा जा रहा है कि मृतक पहले नशे का आदी था।

लेकिन कुछ दिनों से उसने नशा छोड़ रखा था। दीपक का शव सिविल अस्पताल में रखवाया है। मृतक के भाई करण के अनुसार रात लगभग साढ़े आठ बजे एक युवक उनके घर पहुंचा और उसने बताया कि दीपक ईसा नगरी पुली के पास जिम वाली गली में गिरा पड़ा है। वह तुरंत वहां पहुंचे और भाई को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

करण के अनुसार जिस गली में भाई गिरा मिला, उस गली में नशा तस्कर रहता है। उसके भाई को रात के समय उस जगह पर बुलाया गया है। उसकी जेब से मोबाइल और पैसे भी गायब हैं। शक जताया जा रही है कि नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। थाना डिवीजन नंबर 3 के पुलिस परिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर नशा तस्कर की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रही है।  पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारण पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here