Home Himachal>Baddi पंजाब : राजकुमार चब्बेवाल के आप में शामिल होने पर, राजकुमार वेरका ने कसे तंज, देखें वीडियो

पंजाब : राजकुमार चब्बेवाल के आप में शामिल होने पर, राजकुमार वेरका ने कसे तंज, देखें वीडियो

0

अमृतसर : कांग्रेस नेता राजकुमार चब्बेवाल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर डॉ. राजकुमार वेरका ने तीखा बयान देते हुए कहा कि मैं चब्बेवाल से दो सवाल पूछना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि जो चेन आप विधानसभा लेकर गए थे, भगवंत मान को देने के लिए, वह चेन आपने अपने गले में डाल लिया। उन्होंने कहा कि आप कर्ज लेकर विधानसभा गए थे, उस कर्ज का क्या हुआ, चब्बेवाल को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान बार-बार दावा कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी 13 में जीरो जीतेगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी दिवालिया हो गई है, आम आदमी पार्टी के नेता कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी में ले रहे हैं और उनके पास अपना कोई उम्मीदवार नहीं है। डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि आप सभी 13 की 13 सीटों पर अपने मंत्री बनायें, लेकिन आपकी जमानत जब्त हो जायेगी। भरी नैया तो डूब जायेगी, उस समय आपको इस्तीफा देना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here