जालंधर, ENS: सूर्य एनक्लेव में कूड़े के डंप को लेकर लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज इलाका निवासी इकट्ठे हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है ऐसे में बना कूड़े का डंप बीमारियों को न्योता दे रहा है। जिसको लेकर वह प्रशासन को गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।