Home Punjab>Ludhiana लुधियाना: नशा रोकना पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों से परिवार पर हमला, देखे CCTV

लुधियाना: नशा रोकना पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों से परिवार पर हमला, देखे CCTV

0

लुधियाना: जवाहर नगर इलाके मे एक परिवार को इलाके मे बिक रहे नशे को रोकना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि जिसका बदला लेने के लिए 8 से 10 हमलावरो  ने तेजधार हथियारों के बल पर एक घर में घुस कर धावा बोल दिया। इस हमले मे परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं हमलावरों ने इलाके में खड़ी कार पर तलवारें मारकर तोड़ दिया। 

जानकारी देते हुए पीड़ित आदित्य ने कहा कि गली में कुछ युवक अक्सर नशा बेचने के लिए आते है। आज जब उसने उन युवकों को रोका, तो उन लोगों ने अपना साथियों को बुला लिया। हथियारों से लेस बदमाशों ने उसके घर के बाहर खड़ी कार को तोड़ा और घर में घुस कर उसकी मां बबीता, पिता सुशील पर भी हमला किया। 

आदित्य ने बताया कि वह 12वीं कक्षा का छात्र है। इलाके में अक्सर नशा बेचने वाले छोटी आयु के बच्चों को अपनी तरफ आकर्षित करते है। कम आयु होने के कारण उन बच्चों को ये तस्कर नशे की आदत डाल रहे है। इलाके में पुलिस की गश्त न होने के कारण भी  नशा तस्कर खुलकर नशा बेचते है। 

बदमाशों द्वारा  मारपीट की वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। परिवार के लोगो ने सिविल अस्पताल से मैडिकल करवा कर  पुलिस चौकी कोचर मार्केट में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here