Home Himachal>Baddi पंजाब : इस शहर मे चली गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल, देखे वीडियो

पंजाब : इस शहर मे चली गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल, देखे वीडियो

0

अमृतसर: शहर के इलाके झब्बाल मे गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यह घटना दोपहर की है, जब झब्बाल रोड पर आधा दर्जन हमलावरों ने एक युवक पर धावा बोलते हुए उसे गोली मारकर घायल कर दिया। गुरजंट सिंह वासी गांव सारंग ने बताया कि वह दोपहर तकरीबन 3 बजे के करीब जब झब्बाल रोड पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आ रहे 6 लोगों ने हमला कर दिया।

हमलावरों ने गुरजंट पर गोलियां चला दी , जिसमे से एक गोली उसके पैर पर लगी। इस दौरान आरोपी उसे धमकियां देते हुए फरार हो गए। जानकारी देते हुए एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here