Home Punjab>Ludhiana पंजाब : पार्किंग में खड़ी गाड़ी को लगी आग, देखें वीडियो

पंजाब : पार्किंग में खड़ी गाड़ी को लगी आग, देखें वीडियो

0

लुधियाना : फिरोजपुर रोड स्थित एक अपार्टमेंट की पार्किंग में अचानक लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में आग लग गई। आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज गुरु नगर में पार्किंग में खड़ी कार में आग लग गई थी। उन्होंने कहा कि आग से ज्यादा नुकसान नही हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर आईओ को बुलाया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here