Home Himachal चक्कसरायेः चोरों ने घर से चुराए गहने

चक्कसरायेः चोरों ने घर से चुराए गहने

0
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना में चोरी की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं। अम्ब तहसील के चक्कसराये में एक घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। शुक्रवार को अम्ब थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्कसराये से सटे सुंधारी गांव के तरसेम चंद ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर उसमें पड़े सोने के गहने और नकदी चुरा ली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों की तालाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here