Home Entertainment परवाणू के राम सक्सेना बने भारत विकास परिषद के राज्य अध्यक्ष

परवाणू के राम सक्सेना बने भारत विकास परिषद के राज्य अध्यक्ष

0

 बद्दी शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल व देवव्रत यादव बने महासचिव


बद्दी में हुए राज्य व बद्दी शाखा के चुनाव


बद्दी/ सचिन बैंसल: भारत विकास परिषद के राज्य इकाई के चुनाव में परवाणू के राम सक्सेना को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बद्दी के एक निजी होटल में क्षेत्रीय संस्कार प्रमुख सोमनाथ की देखरेख में यह एक वर्षीय चुनाव हुए। अध्यक्ष के अलावा अशोक टंडन को महासचिव व नरेंद्र खट्टर को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुने हुए पदाधिकारियों को कार्यकारिणी का गठन करने का अधिकार दिया गया। इसके बाद बद्दी इकाई के भी चुनाव हुए। जिसमें रमन कौशल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

रमन कौशल का नाम अध्यक्ष पद के लिए पूर्व प्रधान नीरज कुमार ने रखा। जिस पर राकेश यादव ने समर्थन किया। किसी और का नाम न आने पर रमन कौशल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राज्य कर्मचारी बीमा निगम से सेवाननिवृत हुए सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने बद्दी शाखा का महासचिव व चक्रधर मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। बद्दी शाखा का कार्यकारिणी का गठन करने के लिए तीनों पदाधिकारियों को  पावर दी गई। 


नव निर्वाचित  अध्यक्ष रमन कौशल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य इकाई के साथ मिल कर समाज के उत्थान के  लिए जो भी काम दिए जाएंगे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बद्दी में भारत विकास परिषद ने प्रयोगशाला चलाई है। जिसका विस्तारीकरण करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा सदस्य अभियान को तेज किया जाएगा। अभी तक बद्दी शाखा में 43 सदस्य है उन्हें बढ़ा कर सौ का आंकड़ा पार किया जाएगा।

सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव हमेशा समाज सेवा में अग्रणी रहते है और तीन साल पहले सेवानविृत होने के बाद उन्होंने पहली बार भारत विकास में जुडऩे की रूचि दिखाई। जिसका भारत विकास परिषद को अच्छा लाभ मिलेगा और समाज सेवा में कार्य करने का और मौका उन्हें भी दिया जाएगा। भारत विकास परिषद 1963 से ही समाज सेवा में जुटा और और निरंतर अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है।

इस अवसर पर पवन गुप्ता, हेमराज राणा व रितेश कुमार ने भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में  यशपाल शर्मा, डॉ. राम गोपाल शर्मा, धीरज मिश्रा, कृष्ण कौशल, दीप आर्य, विजेंद्र सहगल, प्रांत महिला प्रमुख सत्यम शर्मा ने भाग लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here