Home Breaking News पति बना हैवान : पत्नी और बेटी पर चाकू से किए वार, जाने मामला

पति बना हैवान : पत्नी और बेटी पर चाकू से किए वार, जाने मामला

0
पति बना हैवान : पत्नी और बेटी पर चाकू से किए वार, जाने मामला

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शख्स ने पत्नी के साथ हुई बहस के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी तब हुई जब आरोपी पति ने खुद पुलिस थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि पुणे शहर में एक शख्स ने बहस के बाद अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

इसके बाद 16 साल की बेटी को भी चाकू मार दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना का पता तब चला जब आरोपी अजय तालेवाले ने भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुबह सरेंडर कर दिया।  जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया यह घटना शुक्रवार की सुबह दत्तनगर इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक परिवार वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहा था और दंपति के बीच तीखी बहस हुई थी।

इसके बाद गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी श्वेता (40) पर चाकू से हमला कर दिया और बेटी शिरोली (16) पर चाकू से वार किया।  पुलिस ने बताया कि मां और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here