Home Rashifal हिमाचल : कांग्रेस के बागी 6 विधायकों की सीटों पर हुआ उपचुनाव का ऐलान

हिमाचल : कांग्रेस के बागी 6 विधायकों की सीटों पर हुआ उपचुनाव का ऐलान

0

शिमला : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव और 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की भी घोषणा कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां की चार लोकसभा सीटों पर 7वें चरण में 1 जून को मतदान होगा। इसी दिन राज्य की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होगा। ये वही सीटें हैं। जिन पर कांग्रेस ने अपने 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया है। इन पर होने वाले उपचुनावों के नतीजे भी 4 जून को घोषित हो जाएंगे।

दरअसल हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में सुक्खू सरकार के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी थी, जिसके कारण बहुमत वाली पार्टी के उम्मीदवार की हार हो गई और बीजेपी उम्मीदवार ने चुनाव जीत लिया। इसके बाद कांग्रेस ने इन सभी बागी विधायकों को बजट सत्र में शामिल न होने पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर अयोग्य करार दे दिया था। इसके चलते 6 विधानसभा सीटें खाली हो गई थी। इनमें धर्मशाला, सुजानपुर, लाहौल और स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलेहड़ विधानसभा सीटें शामिल है।

हिमाचल प्रदेश के चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक अधिसूचना 7 मई को जारी होगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई है. नामांकन की जांच के लिए 15 मई की तारीख तय की गई है, जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 16 मई है। राज्य में 7,990 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 425 को महत्वपूर्ण माना जाता है। राज्य में देश का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है, जो लाहौल और स्पीति के ताशीगांग में 15,256 फीट पर स्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here