Home Breaking News युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, जाने मामला

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, जाने मामला

0

धौलपुर : मनियां थाना क्षेत्र के दुबाटी गांव में युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर सुसाइड किया है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (22) पुत्र नाहर सिंह के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतारकर मनियां अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है।

थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि मृतक प्रदीप कुमार के परिजनों ने उन्हें युवक के फंदे से लटककर सुसाइड करने की जानकारी दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवक रात से ही गायब था। जो मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्हें युवक पेड़ पर लगे फंदे से लटका हुआ मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पेड़ से उतारकर अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्चुरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से रिपोर्ट देने के बाद उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद ही युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here