Home Himachal ऊनाः दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

ऊनाः दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

0
ऊना/सुशील पंडित: ऊना के वेहली मोहल्ला के रहने वाले एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने दहेज, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि 9 साल पहले उसकी शादी जतिंदर कुमार पुत्र जगदेव चंद के साथ हिंदू रिति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष वाले वधु को तंग करने लग गए थे। सदर थाने में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए, 323, 504 और 506 के अधीन मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here