Home Breaking News भीषण सड़क हादसाः कार और ट्रक की टक्कर से 3 बच्चों सहित 7 की मौ+त

भीषण सड़क हादसाः कार और ट्रक की टक्कर से 3 बच्चों सहित 7 की मौ+त

0

खगड़ियाः बिहार के खगड़िया में कार और ट्रक की टक्कर होने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इसके बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रोड से साइड किया गया। हादसा पसराहा थाना इलाके में हुआ है।

गोगरी डीएसपी रमेश कुमार ने बताया सड़क हादसे में तीन बच्चे समेत कुल सात लोगों की मौत हुई है। उन्होंने  कहा कि मरने वाले शादी समारोह से लौट रहे थे। पसराहा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 पर बारातियों से भरी कार और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई, जिस वजह से ये भीषण हादसा हुआ है। इधर इस घटना से शादी की खुशी गम में बदल गई। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के इतने लोगों की मौत से परिजनों ने अपना आपा खो दिया है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here