Home Breaking News बड़ी खबरः राज्यपाल ने दिया इस्तीफा

बड़ी खबरः राज्यपाल ने दिया इस्तीफा

0

हैदराबादः तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस्तीफा दे दिया है। उनके पास पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी है। माना जा रहा है कि चुनावी राजनीति में फिर से प्रवेश करने के लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। सुंदरराजन 2019 तक तमिलनाडु भाजपा की प्रमुख थीं। सितंबर 2019 में उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। किरण बेदी को हटाए जाने के बाद उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। पुराने कांग्रेसी कुमारी अनंतन की बेटी सुंदरराजन ने राज्यपाल बनाए जाने से पहले दो दशक से अधिक समय भाजपा में गुजारा है।

सुंदरराजन पूर्व भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष थीं। उनके लोकसभा चुनाव 2024 में तमिलनाडु से लड़ने की संभावना है। उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली में दिया है। संभावना है कि बीजेपी की ओर से जानी होने वाली तीसरी सूची में उनका नाम हो सकता है। उन्होंने सोमवार को सुबह राष्ट्रपति को अपना पत्र भेजा जो शाम तक स्वीकार किया जा सकता है। सुंदरराजन राज्यपाल बनने के बाद चुनावी राजनीति में वापसी करेंगी। प्रभावशाली नागर समुदाय से आने वालीं तमिलिसाई सुंदरराजन को 2019 के लोकसभा चुनाव में डीएमके की कनिमोझी से थूथुकुडी में भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। अब उन्हें भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारे जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here