Home Punjab>Fazilka पंजाबः अकाली नेता के आप पार्टी में शामिल होने की चर्चा को लेकर आया बयान 

पंजाबः अकाली नेता के आप पार्टी में शामिल होने की चर्चा को लेकर आया बयान 

0

नवांशहरः बंगा से अकाली दल के विधायक सुखविंदर सुखी के आप पार्टी में शामिल होने की सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी हुई थी। दरअसल, बीते दिन अकाली नेता सुखविंदर सुखी ने कल सीएम भगवंत मान से मुलाकात की थी। इससे पहले 16 मार्च को विधायक सुक्खी ने सीएम मान से मुलाकात की थी। लेकिन चुनावी मौसम में इस मुलाकात को अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि इस मुलाकात पर सुखविंदर सुखी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, सीएम मान के निमंत्रण पर वह सीएम से मिलने आए थे और उन्होंने सीएम मान के सामने सरकारी कॉलेज का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग रखी। इसके अलावा बाकी अटकलों को अकाली विधायक सुक्खी ने खारिज कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here