Home Punjab>Fazilka पंजाबः इस नेता का बड़ा दावा, आप वापस लेगी 8 उम्मीदवारों के नाम ! जानें मामला

पंजाबः इस नेता का बड़ा दावा, आप वापस लेगी 8 उम्मीदवारों के नाम ! जानें मामला

0

चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा दावा किया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा है कि कल दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई, जिसमें गठबंधन पर चर्चा हुई। जाखड़ ने कहा है कि आप द्वारा घोषित 8 उम्मीदवार बदले जाएंगे। उनका मानना है कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की बात चल रही है।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब को लेकर कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को दिल्ली में अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में कांग्रेस अध्यक्ष को धमका रहे थे कि वह 2 दिन में चुप हो जाएंगे। जिसके बाद कांग्रेस डिप्टी एलओपी ‘आप’ में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि चब्बेवाल का जाना भी गठबंधन का हिस्सा था। भाजपा प्रधान ने कहा कि पर्दे के पीछे की बातें अब कुछ दिनों में सामने आ जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here