Home Himachal ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 155 वाहनों के चालान

ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 155 वाहनों के चालान

0
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने जिला की विभिन्न जगहों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 155 वाहन चालकों के चालान किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने मौके पर चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 29500 रूपए प्राप्त हुए हैं। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त पाए गए तीन वाहनों पर 15000 रूपए जुर्माना डाला है। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर धुम्रपान करने वाले एक व्यक्ति का भी चालान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here