Home Punjab>Phagwara कपूरथलाः लोकसभा चुनावों को लेकर एक्शन में पुलिस, 10 लाख की नगदी की बरामद

कपूरथलाः लोकसभा चुनावों को लेकर एक्शन में पुलिस, 10 लाख की नगदी की बरामद

0

कपूरथलाः लोकसभा चुनावों की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कपूरथला एसएसपी वत्सला गुप्ता के निर्देशों पर पुलिस ने ढिलवां हाईटेक नाके पर इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह और उनकी टीम ने वाहनों की चैकिंग करते हुए एक कार सवार युवकों से 10 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई है। जिसके संबंध में उक्त युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। रुपए मिलने की सूचना के बाद मोके पहुंचे DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल ने युवकों से पूछताछ की। जहां देर रात तक युवक मिली नगदी संबंधी कागजात पेश नहीं कर सके।

SHO इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह से मिली जानकारी अनुसार देर शाम ढिलवां थाना पुलिस द्वारा हाइटेक नाके पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही एक जैन कार नंबर PB-2AV-2707 को रोक कर कार की तलाशी ली और कार सवार युवको से पूछताछ की गई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शिवकांत और अनूप बताया। 

वहीँ कार की तलाशी के दौरान उसमें पड़े एक बैग से 10 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई। युवकों से नगदी संबंधी पूछताछ की गई तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके और न ही नगदी कोई दस्तावेज दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने नगदी जब्त कर इसकी सूचना इंकम टैक्स अधिकारियों को दे दी। आगे की कारवाही इंकम टैक्स विभाग ने करनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here