Home Himachal>Baddi पंजाबः DC दफ्तर में लड़की ने किया हंगामा, की आत्महत्या करने की कोशिश, देखें वीडियो

पंजाबः DC दफ्तर में लड़की ने किया हंगामा, की आत्महत्या करने की कोशिश, देखें वीडियो

0

अमृतसरः डिप्टी कमिश्नर दफ्तर की छत पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक लड़की ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर की छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान वहां पर काफी हंगामा हुआ। पीड़ित ने खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और बड़ी मुश्किल से पुलिस ने उस लड़की को डिप्टी कमिश्नर ऑफिस की छत से नीचे उतारा। इस बीच पत्रकारों से बातचीत में लड़की ने बताया कि वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

वहीं सोशल मीडिया पर लड़की ने अमृतसर के रहने वाले ओंकार सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश से अमृतसर आई थी। कुछ महीने पहले उसने यहां के सुंदर नगर इलाके के रहने वाले ओंकार सिंह के साथ गुरुद्वारे में शादी कर ली। जिसके बाद ओंकार सिंह और वे दोनों अलग-अलग घर में रहने लगे। लड़की का आरोप है कि ओंकार सिंह उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और कुछ समय बाद ओंकार सिंह ने उसे अकेला छोड़ दिया।

इस संबंध में पीड़ित लड़की ने आरोप लगाए है कि वह कई बार पुलिस स्टेशन जा चुकी है। यहां तक ​​कि पुलिस कमिश्नर भी उसकी बात नहीं सुन रहे हैं। जिसके कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो रही है और अब उसने  मजबूरन आत्महत्या करने का फैसला किया है। लड़की द्वारा काफी देर तक हंगामा करने को लेकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। इस दौरान काफी मशक्त के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here