Home Mohali पंजाबः घर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

पंजाबः घर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0

फिरोजपुरः जिले के गांव खुंदर उताड़ में घर में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां शॉर्ट सर्किट के कारण एक बंद घर में अचानक आग लग गई। इस दौरान इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि वे किसी काम से बाहर गये थे। बाद में उनके घर में अचानक आग लग गई और जब आग लगी तो गार्ड ने उन्हें फोन किया और बताया कि आपके घर में आग लग गई है। जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि ट्रंक ढकने के कपड़े भी जल कर राख हो गये हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here