Home Punjab>Faridkot पंजाबः शराब पीने से 4 की मौ’त, 2 की हालत नाजुक

पंजाबः शराब पीने से 4 की मौ’त, 2 की हालत नाजुक

0

संगरूरः अगर आप भी शराब पीने के शोकिन हो तो हो जाए सावधान। पंजाब के संगरूर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार की रात गुजरां गांव में 6 लोग एक साथ शराब पीकर सोए थे। लेकिन उनमे से बुधवार को सुबह 4 उठे ही नहीं। वहीं, 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका उपचार संगरूर के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना दिड़बा पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

मृतकों की पहचान भोला सिंह (50), निर्मल सिंह (42), परहत सिंह उर्फ गुरजंट (42) और जगजीत सिंह (30) के रूप में हुई है। ये सभी स्थानीय थे और गांव में ही मजदूरी का काम करते थे। इनमें से जगजीत सिंह और परहत सिंह दोनों सगे भाई बताए जा रहें हैं। 

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात को 6 लोगों ने गांव के ही किसी आदमी से 150 रुपए में शराब खरीदी थी, सस्ती शराब के चक्कर में इन्होंने खरीद ली और सभी ने एक साथ पी लिया। इसके बाद जब नशा हुआ तो सभी अपनी जगह पर सोने चले गए।

सुबह जब वे नहीं जागे तो परिवार के लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो उन्हें बेसुध देखकर डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया।

गांव गुजरां में हुई 4 मौत की जांच के लिए डिप्टी कमिश्नर संगरूर ने एक कमेटी गठित की है। SDM दिड़बा राजेश शर्मा को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। DC ने कमेटी से जांच कर 72 घंटे में रिपोर्ट पंश करने को बोला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here