Home Breaking News निर्माणाधीन इमारत भरभरा कर गिरी, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत

निर्माणाधीन इमारत भरभरा कर गिरी, मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत

0

नई दिल्‍ली: देश की राजधानी दिल्‍ली से निर्माणाधी पुरानी इमारत अचानक से भरभरा कर गिरने की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है,  जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल शख्‍स को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना आधी रात के बाद तकरीबन 2:16 बजे हुई। रात में हादसा होने की वजह से स्‍थानीय लोगों को शुरुआत में कुछ समझ नहीं आया, फिर उन्‍हें पता चला कि एक मकान भरभरा कर गिर गया है। हादसे की सूचना तत्‍काल पुलिस को दी गई। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके के कबीर नगर में एक इमारत के ढहने से 2 लोगों की दबकर मौत हो गई. इस हादसे में एक के घायल होने की भी सूचना है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक देर रात को लगभग सुबह 2:16 बजे 2 मंजिला पुरानी निर्माणाधीन इमारत के ढहने की सूचना मिली. पहली मंजिल पर कोई नहीं रहता था. ग्राउंड फ्लोर पर जींस कटिंग का काम चल रहा था. मलबे में 3 मजदूर दबे हुए थे. 

पुलिस ने बताया कि  मलबे में दबे 3 मजदूर को बाहर निकाल लिया गया। हादसे में घायल दो शख्‍स को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। तीसरे मजदूर की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इमारत के मालिक की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here