Home Punjab>Muktsar पंजाब : लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

पंजाब : लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

0

श्री मुक्तसर साहिब: लुटेरों ने आज तड़के श्री मुक्तसर साहिब के एक पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। श्री मुक्तसर साहिब के मलोट रोड पर स्थित मांगे पेट्रोल पंप पर सुबह 6:30 बजे 2 नकाबपोश लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि आज सुबह-सुबह 2 युवक मुंह बांधे हुए पेट्रोल पंप पर आए और करीब 70 से 80 हजार रुपये लूटकर भाग गए। पेट्रोल पंप पर केवल एक ही कर्मचारी था और सुरक्षा गार्ड बाथरूम गया था।

लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया और पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की और उनके पीछे भागे, लेकिन लुटेरे घटना को अंजाम देकर भाग निकले। घटना की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here