Home Punjab>Fazilka पंजाबः लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के 2 सासंद इस पार्टी में हो सकते है शामिल 

पंजाबः लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के 2 सासंद इस पार्टी में हो सकते है शामिल 

0

चंडीगढ़: लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के नेताओं में जोड़-तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 2 सासंद भाजपा में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा हैकि दोनों सासंद भाजपा के संपर्क में है। हालांकि कांग्रेस को पहले आप पार्टी झटका दे चुकी है। दरअसल आप पार्टी में होशियारपुर से कांग्रेस विधायक राज कुमार चब्बेवाल पार्टी में शामिल हुए थे। उससे पहले गुरप्रीत जीपी भी कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो चुके है।

खास बात यह हैं कि इनमें से एक की नजर पंजाब से बाहर की लोकसभा सीट पर भी टिकी है। उक्त सांसद की प्राथमिकता वही सीट है मगर ऐसा न हुआ तो वह बाकी 2 सीटों में से किसी एक पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर ‘कमल’ थामने को आतुर दूसरे सांसद की नजर अपनी परंपरागत सीट पर ही है। वह भाजपा की ओर से सशर्त उम्मीदवार बनना चाहते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो वह अकाली दल के साथ बिना गठबंधन किए चुनाव लड़ने के हक में हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here