Home Punjab>Raikot पंजाबः 5 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः 5 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

बठिंडाः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना मौड़ की पुलिस ने अफीम सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के सिलसिले में संदोहा से धींगड़ लिंक रोड स्पेशल पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान धींगड़ की तरफ से कंधे पर बैग लटाकर आ रहे व्यक्ति को तालाशी के लिए रोका गया। तालाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान सूरज सिंह पुत्र आला सिंह निवासी मौड़ खुर्द के रूप में हुई। जिसके खिलाफ मौड़ थाने में एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी सूरज सिंह ने स्वीकार किया कि यह अफीम राजस्थान राज्य के भीलवाड़ा से परिवहन के विभिन्न माध्यमों से लाया था। इस दौरान पुलिस से बचते हुए वह विभिन्न लिंक रोडों का उपयोग करके आ रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जाएगा, जिससे और भी कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here