JalandharJalandhar News: DSP की गाड़ी को मारी टक्कर, कांग्रेस नेता के PA...

Jalandhar News: DSP की गाड़ी को मारी टक्कर, कांग्रेस नेता के PA पर लगे आरोप, हुआ हंगामा, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कांग्रेस नेता के दफ्तर के पास सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार होशियार के पुलिस अधिकारी की गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान पुलिस ने आरोप लगाए है कि जब उसे वाहन चालक को पकड़ा तो कांग्रेस विधायक बावा हैनरी का पीए रमित और गनमैन एएसआई कुलविंद सिंह मौके पर पहुंच गया और उसने उक्त वाहन चालक को मौके से भगा दिया।

जिसको लेकर पुलिस अधिकारी द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जोगिंदर पाल सिंह ने बताया कि हैनरी के दफ्तर के बाहर आर्टिगा चालक ने उनकी इनोवा गाड़ी में टक्कर मार दी। इस दौरान आर्टिगा कार चालक ने धमकी दी कि जो करना वह कर लें। जिसके बाद एएसआई कुलविंदर सिंह और दफ्तर के पीए रमित ने उक्त आर्टिगा पीबी 08 एफजेड 2158 गाड़ी चालक को मौके से भगा दिया।

जिसके बाद एएसआई कुलविंदर सिंह और दफ्तर के पीए रमित उनके साथ गलत व्यवहार करने लग गए। डीएसपी ने कहा कि वह पत्नी के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने विधायक के पीए को बताया कि वह डीएसपी के पद पर तैनात है, लेकिन उसके बावजूद उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। डीएसपी ने कहा कि घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान डीएसपी ने पुलिस को शिकायत दे दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने डीएसपी जोगिंदर के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि हैनरी के दफ्तर के पास जाम लगे होने के कारण यह हादसा हुआ है। उनका कहना है कि एएसआई और कांग्रेस नेता के करीबी द्वारा गलत व्यवहार किए जाने को लेकर रोष है, जिसके चलते वह उक्त फरार हुए कार चालक सहित दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रहे है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता के गनमैन एएसआई कुलविंद और पीए रमित का इस घटना को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता के आधार पर प्रकाशित किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...