Home Punjab>Rupnagar पंजाब : युवक ने ब्लेड से काटी गले की नस, जाने मामला

पंजाब : युवक ने ब्लेड से काटी गले की नस, जाने मामला

0

बटाला : मेहता चौक पर उस समय सनसनी फैल गई। जब एक 21 वर्षीय युवक ने शहर के चौक पर स्थित सार्वजनिक शौचालय में  ब्लेड से अपनी सांस की नली काट ली। शौचालय में मौजूद लोगों ने शोर मचाया और लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया और तुरंत कार्रवाई की गई।

थाना प्रमुख गगनदीप सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाबा बकाला साहिब अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर भेज दिया गया।थानाध्यक्ष गगनदीप सिंह के अनुसार घायल युवक की पहचान टकापुर गांव के बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक युवक की हालत स्थिर होने के बाद बयान लिए जाएंगे। परिवार के बाकी लोगों से बात की जा रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here