Home Breaking News ‘गोदान एक्सप्रेस’ में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

‘गोदान एक्सप्रेस’ में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0

नई दिल्ली : शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर एक ट्रेन में आग लगने का मामला सामने आया है। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में आग लगने का मामला सामने आया है। दरअसल ये ट्रेन मुंबई से गोरखपुर जा रही गोदाम एक्सप्रेस थी। आग ट्रेन के लगेज कंपार्टमेंट में लगी थी।

बताया जा रहा है कि ट्रेन मुंबई से चलकर महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन के पास पहुंची थी। इसी दौरान गोदान (मुम्बई LTT–गोरखपुर) एक्सप्रेस के आखिर वाली लगेज बोगी में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर ट्रेन के बाकी हिस्सों को लगेज कम्पार्टमेंट से अलग कर दिया गया।

पूरा मामला दोपहर 3 बजे का बताया जा रहा है। वहीं इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here