Home Punjab>Amritsar जालंधरः मामूली बात को लेकर हुई झड़प, झोपड़ी तोड़कर दपंति को किया घायल, देखें Live

जालंधरः मामूली बात को लेकर हुई झड़प, झोपड़ी तोड़कर दपंति को किया घायल, देखें Live

0

जालंधर, ENS: न्यू अमन नगर गुलाब देवी रोड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दुर्गा मंदिर की बैकसाइड पर रहती महिला की झोपड़ी को तोड़ दिया गया है। महिला ने पड़ोसियों पर आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए किरण ने बताया कि वह वहां पर झोपड़ी में रहती है। महिला ने कहाकि टॉयलेट को लेकर दोनों में विवाद हुआ है।

इस दौरान महिला ने आरोप लगाए है कि इस बात को लेकर पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित महिला ने पवन, राकेश कुमार, अनु सहित 6 लोगों ने हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि झोपड़ी से ही बांस निकालकर उन पर हमला किया गया। हादसे में महिला और उनका पति घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here