Home Himachal ऊनाः पुलिस ने 192 वाहनों के चालान किए

ऊनाः पुलिस ने 192 वाहनों के चालान किए

0
ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने दैनिक चालान गतिविधि को जारी रखते हुए वीरवार को जिला की विभिन्न जगहों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 192 वाहनों के चालान किए। चालान भुगतान में लगने वाले समय को बचाते हुए इन वाहन चालकों में से कुछ ने तो मौके पर ही भुगतान कर दिया। जुर्माने के रूप में पुलिस को इनसे 68700 रूपये प्राप्त हुए हैं। धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत पुलिस ने खुले में बीड़ी सिगरेट पीने वाले 5 लोगों से 400 रूपए जुर्माना भी वसूला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here