Punjab News: 2 समुदायों में हुई झड़प को लेकर आप विधायक का आया बयान, दी चेतावनी, देखें वीडियो

लुधियानाः शेरपुर की बिहार कालोनी में होली के दिन 2 समुदायों में जमकर पत्थरबाजी हुई। वहीं इस हिंसक घटना में 11 लोग घायल हो गए थे। घटना को लेकर आज पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि बीते दिन 20 बायनेम सहित 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर घटना का जायजा लेने आज आप विधायक पराशर पप्पी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी को भी पंजाब का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। विधायक ने कहाकि एक तरफ रोजे के दिन चल रहे है, दूसरे ओर बीते दिन होली का पर्व चल रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों समुदाय में झड़प हो गई।

विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी को भी धर्म के नाम पर माहौल खराब करने की इजाज नहीं होगी, वहीं चाहे किसी पार्टी से संबंधित क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को कायम रखा जाएगा, पंजाब में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है और किया जाएगा। अगर फिर भी कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेंगा तो उसकी जगह जेल की सलाखों में होगी। विधायक ने कहाकि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई भाईचारे का नाखून मांस का रिश्ता है, ऐसे में किसी को भी किसी भी धर्म को ठेस नहीं पहुंचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई माहौल खराब करता है कि उसके खिलाफ कानून के मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विधायक ने दोनों धर्मों के समुदाय को लोगों में बातची करके घटना का जायजा लिया और किसी के भी धर्म को ठेस ना पहुंचाने का आश्वासन दिया।

बता दे किन पुलिस द्वारा घटना को कंट्रोल कर लिया गया है। घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि नमाज अदा करते वक्त कुछ शरारती लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया था। इस दौरान हमलावारों द्वारा कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि वह होली पर डीजे बजाकर मस्ती कर रहे थे। इस दौरान मस्जिद की तरफ से पहले ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। दोनों ओर से हुए पथराव में मस्जिद की खिड़कियों के शीशे टूट गए। आरोप है कि होली पर्व पर डीजे बजाने को लेकर मुस्लिम समुदाय की ओर से पथराव किया गया। महिला ने घटना को लेकर पुलिस पर आरोप लगाया कि होली का त्यौहार खत्म हो चुका था, लेकिन इसके बाद पुलिसवालों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा।

दूसरी ओर पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक एएसआई साहिब कुमार के बयानों पर थाना मोती नगर में विनोद, अजीत, गगन, अशोक, कृष्णा, कृष्ण, संदीप, पप्पू, मनोज, विद्यार्थी, जतिंदर, धर्मेंद्र, मुन्ना, बिरजू, कन्हैया, बाबू, मनंद लाल, अमरजीत, लक्ष्मण, सरवन सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 194(2),191(3),190,299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। समुदाय के नेता अलमुद्दीन सैफी ने कहा कि रमजान का पवित्र मेला चल रहा है। सभी मस्जिदों में ऐलान हुआ था कि अगर कोई रंग लगा भी दे तो बुरा नहीं मानना है। मगर मियां मार्केट में प्लानिंग के साथ मस्जिद पर हमला किया गया।

साथ ही मस्जिद पर शराब की बोतलें फेंकी गईं। साथ ही इतना कुछ होने के बाद यहां पर जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। उन्होंने कहा कि चंद लोगों की वजह से ऐसा हुआ है। नेता ने दावा किया कि इस हमले का मैसेज यूपी से आया था। सभी के पास तलवारें थीं और शराब की बोतलें थीं। पुलिस पर भी हमला किया गया। उसका भी हमारे पास वीडियो है। ये हमला प्लानिंग के तहत किया गया है। इस घटना में उनके 7 से 8 लोग घायल हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि मस्जिद से कुछ दूरी पर होली का कार्यक्रम चल रहा था।

यहां डीजे भी लगाया था। इस दौरान साढ़े 4 बजे के करीब मस्जिद की तरफ से उन पर ईंट फेंकी गई। गालियां भी निकाली गईं। इस पर हमने भी अपने बचाव में पत्थर फेंके। 4 से 5 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे एडीसीपी पीएस विर्क ने कहा कि मामूली तकरार हुआ था और फिर ईंट पत्थर चले। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे स्थिति को कंट्रोल कर दिया था। अब स्थिति नॉर्मल हैं। किसी भी मुलाजिम को कोई चोट नहीं आई है। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img